अमृतसर| बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती एवं ऋषि बोधोत्सव के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में स्थानीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुदर्शन कपूर तथा प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहीं। हवन-यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अपने संबोधन में हवन-यज्ञ की निर्विघ्न पूर्णाहुति के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन, आदर्शों और समाज सुधार के कार्यों से परिचित करवाते हुए कहा कि महर्षि दयानंद के प्रयासों से ही नारी शिक्षा को नई दिशा मिली और महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।


