बीमार बेटी को देखने आए पिता को बस ने कुचला:नवासा की भी मौत, बेटा गंभीर घायल, बाइक से तीनों जा रहे थे

अलवर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नाना-नवासा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना कठूमर थाना क्षेत्र में इंदिरा कॉलोनी के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस ने कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। बाइक से मामा-नाना को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था कठूमर थाना अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि भोजपुरा निवासी सौरभ नाई(19) पुत्र सतीश अपने नाना पन्नालाल(72) और मामा विनोद निवासी कवई, थाना बरसाना (उत्तर प्रदेश) को बाइक से रेलवे स्टेशन बृज नगर छोड़ने जा रहा था। घायल मामा को गंभीर हालत में अलवर किया रेफर थाना अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान नगर-खेड़ली रोड पर इंदिरा कॉलोनी गांव के पास नगर की ओर से कठूमर की तरफ आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नाना पन्नालाल और नवासा सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया। पन्नालाल अपने बेटे विनोद के साथ एक दिन पहले, भोजपुरा गांव में बेटी से मिलने आए थे। जो कई दिन से बीमार है, बेटी से मिलने के बाद वापस गांव कवई बरसाना जाने के लिए ब्रजनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जिनको नवासा बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इस दौरान ये सड़क हादसा हो गया। (इनपुट:रोहित सिंघल)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *