बीमा कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:अबोहर में शादी समारोह में आया, मिर्गी का दौरा पड़ा, पानी से भरी डिग्गी में गिरा

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव वरियामखेड़ा में एक शादी समारोह में आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमित कुमार पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, अमित अपनी मौसी के घर मुक्तसर में रहता था और एक निजी बीमा- लोन कंपनी में कार्य था। दो दिन पहले वह अपने दोस्त राहुल के साथ एक परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव वरियामखेड़ा आया था। बताया गया है कि अमित को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ने की शिकायत थी। बीती रात अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह घर में बनी पानी की डिग्गी में गिर गया। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया कुछ देर बाद परिजनों ने अमित को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मांग की है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित तरीके से सौंपा जाए, ताकि उसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ले जाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *