बीरगांव में BPL कार्ड निरस्त करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:15 दिन में कार्ड बहाल नहीं हुए तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में बीपीएल राशन कार्ड निरस्त किए जाने और नए कार्ड नहीं बनाए जाने के मुद्दे पर बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने बताया कि पंकज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गरीब और मजदूर वर्ग की समस्याओं को लेकर हस्तक्षेप की मांग की। बिना सूचना निरस्त किए गए कार्ड कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र में संचालित उद्योगों में बड़ी संख्या में दैनिक वेतनभोगी और अल्प वेतन पर काम करने वाले मजदूर रहते हैं। इन मजदूरों के बीपीएल राशन कार्ड बिना सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही पिछले दो वर्षों से नए बीपीएल कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं। बाजार दर पर खरीदना पड़ रहा राशन नेताओं ने कहा कि मजदूरी के अलावा आय का कोई अन्य साधन नहीं होने के कारण इन परिवारों को अब बाजार दर पर राशन खरीदना पड़ रहा है। इससे गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। 15 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी पंकज शर्मा ने आयुक्त से मांग की कि 15 दिनों के भीतर निरस्त बीपीएल कार्ड पुनः जारी किए जाएं और पात्र लोगों के नए कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *