लुधियाना|भारतीय विद्या मंदिर उधम सिंह नगर में शिक्षकों के लिए तीसरी आंख पुस्तक पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय की कार्यकारिणी समिति के सचिव प्रकाश चंद गोयल सत्र के मुख्यातिथि तथा सदस्य फूलचंद जैन मुख्य वक्ता थे। सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। फूलचंद जैन ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए बताया कि यह पुस्तक मन की आंख से राष्ट्र दर्शन का विश्लेषण करती है। यह इतिहास के दर्शन से हमारी संस्कृति से अवगत करवाती है। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से शिक्षकों को अध्यात्मिकता तथा नैतिक मूल्यों की विभिन्न उदाहरणें प्रस्तुत करते हुए गुरु-शिष्य संबंधों, शिक्षकों के कर्तव्यों तथा अध्यापकों और छात्रों के संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को बहुमूल्य ज्ञान दिया। विद्यालय की कार्यकारिणी समिति के सचिव पी सी गोयल ने फूलचंद जैन का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मार्ग दर्शन करने के लिए आग्रह किया।