बीवीएम स्कूल में करवाई पैरेंट-टीचर मीटिंग

भास्कर न्यूज। बरनाला बीवीएम स्कूल में पेरेंट-टीचर मीटिंग का भव्य व सुव्यवस्थित आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी व कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए तथा उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र के लिए औपचारिक रूप से प्रोन्नत किया गया।स्कूल परिसर में सुबह से ही उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत हुए। इस विशेष बैठक का उद्देश्य केवल परिणाम घोषित करना नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद स्थापित करना भी था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *