बीसलपुर नहर में डूबने से नाबालिग बच्चे की मौत:नहर के पानी से फ़सल की सिंचाई करते समय पैर फिसला, चाचा के साथ गया था

मेहंदवास थाना क्षेत्र के वजीरपुरा खुर्द में कृषि कार्य करने के दौरान शुक्रवार को 13 वर्षीय बालक की बीसलपुर की नहर में डूबने से मौत हो गई। बाद में टोंक तहसीलदार, पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक दो भाइयों में इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। तहसीलदार मानवेंद्र जायवाल ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना बीमा समेत जो भी सरकारी सहायता का प्रावधान है, उसे जल्द दिलवाने की कोशिश की जाएगी। टोंक तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल ने बताया कि मृतक पवन कुमार (13) पुत्र सत्यनारायण मीणा है। वह आज सुबह गांव के पास खेत पर उसके चाचा राधेश्याम मीणा के साथ खेत पर फसल सिंचाई के लिए गया था। इस दौरान उसका चाचा पाइप लेने अन्य खेत पर चला गया। बच्चा नहर के पास ही था। इस दौरान संभवतया पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा। वह नहर के पानी में डूबने लगा तो चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के किसान नहर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। हालांकि दो तीन किसान उसे खोजकर निकालने के लिए नहर में दी। उसे बचाने के लिए नहर में छलांग दी। बालक को कुछ देर में ही निकाल कर सआदत अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास से गुजर रही बीसलपुर नहर करीब 25 फीट चौड़ी और 10 फीट गहरी है। अभी नहर में पानी फुल छोड़ा जा रहा है। इस कारण नहर के ऊपरी हिस्से पर फिसलन भी हो रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *