इटावा बीसीएमओ डॉ. जयकिशन मीणा ने सोमवार को इटावा क्षेत्र के चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण कर चिकित्साकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पीएचसी रामपुरिया धाभाई में सेक्टर बैठक में बीसीएमओ मीना ने सेक्टर की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने आभा आईडी बनाने के कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए तीन दिन में इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरण करने के लिए सात दिन में पूरा वितरण करने के लिए सभी चिकित्साकर्मियों को पाबंद किया। बैठक में एनसी, मिसिंग डिलेवरी, टीकाकरण, एंटीलार्वा एक्टीविटी पर, आरसीएच एक्टिविटी पर भी चर्चा की गई।


