रांची | लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट ईईएफ टाटीसिलवे ग्राउंड में यंग तरुण संगम और एसओसी के बीच मैच खेला गया। एसओसी ने 30.1 ओवर में 167/10 रन बनाए। इसमें अरिहंत ने 69 रन का योगदान दिए। विकास ने 3/26, पंकज ने 2/30, आरुष ने 2/41 विकेट लिए। यंग तरुण संगम ने 32.5 ओवर में 169/7 रन बना लिए। विकास ने 54 रन, निखिल ने 25 रन बनाए। यंग तरुण 3 विकेट से जीते।


