धमतरी| शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना बी- प्रमाण पत्र परीक्षा हुई। इसमें कालेज की 18 स्वयं सेविका शामिल हुईं। प्राचार्य डॉ. अनीता राजपुरिया के मार्गदर्शन में यह परीक्षा हुई। कार्यक्रम अधिकारी दामिनी ठाकुर ने बताया कि बाह्य परीक्षक में कार्यक्रम अधिकारी कुरूद कालेज रेणु पाटले उपस्थित रहीं। बी-प्रमाण पत्र परीक्षा का उद्देश्य स्वयं सेविकाओं द्वारा 2 वर्षों में किए गए सामाजिक सेवा कार्यों, सामुदायिक सहभागिता, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित ज्ञान एवं अनुभव का मूल्यांकन करना है। यह प्रमाण पत्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती है। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक दानेश्वर साहू एवं रोली जांगडे़, सतीश साहू उपस्थित रहे।


