जालंधर| सीएंडबी अकादमी में रविवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। बी फ्रेंड्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राहुल और विशाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम, तनवीर और मनु ने 1-1 विकेट हासिल किया। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। तनवीर ने 33 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली। राजीव ने 40 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि गगन ने 29 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


