बैकुंठपुर | झुमका पर्यटन स्थल में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों व विशेष विषय के विद्यालय के बच्चों के लिए योग, खेल व पिकनिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 बुजुर्ग व विशेष विद्यालय के 17 बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय करना था। झुमका पर्यटन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास, खेलकूद की गतिविधियां और मनोरंजन कार्यक्रम में बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद एक साथ भोजन किया। आयोजन समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत व आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से किया। बता दें कि कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की पहल पर झुमका पर्यटन स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही समाज में बुजुर्गों की देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।