बुजुर्गों का 183 यात्रियों का जत्था मथुरा-वृन्दावन रवाना:अजीत कुकरेजा की अगुवाई में तीर्थदर्शन के लिए निकले

सिंधी समाज की सेवा के लिए समर्पित संस्था “एक पहल और” के तत्वावधान में आज प्रातःकाल राधे-राधे के जयकारों के साथ बुजुर्गों का विशाल तीर्थयात्रा जत्था मथुरा-वृन्दावन के लिए रवाना हुआ। यात्रा में कुल 183 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। जबकि उनके सहयोग और सेवा के लिए युवा स्वयंसेवक भी साथ हैं। संस्था के संरक्षक राजेश वाधवानी ने बताया कि यह यात्रा समाज की सेवा-भावना और परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। विशेष रूप से पूर्व पार्षद और वर्तमान नगर निगम एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा अपने साथियों सहित स्वयं पूरी यात्रा में शामिल होकर बुजुर्गों की व्यक्तिगत रूप से सेवा और देखभाल कर रहे हैं। संस्था के संरक्षक संजय पोपटानी ने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा-रमण मंदिर, गोविंद देव मंदिर सहित मथुरा-वृन्दावन के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए अजीत कुकरेजा ने कहा, “यह यात्रा केवल तीर्थ-दर्शन नहीं, बल्कि हमारे बुजुर्गों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सेवा का अवसर है।” संस्था के सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने राधा-कृष्ण की कृपा से यात्रा के सुखद एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रकाश नानकानी, दीपक केशवानी, सोमन परवानी, अनिल कृष्णानी, गौतम लूलिया, महेश अश्फालिया, चंदन पंजवानी, दीपक कुकरेजा, अजय प्रेमचंदानी, डॉ. एन.डी. गजवानी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *