बुजुर्ग के साथ 18 लाख का साइबर फ्रॉड:ई-चालान के नाम पर फाइल डाउनलोड करवाकर की ठगी, 2 दिन में निकाले पैसे

जोधपुर में बुजुर्ग के साथ साइबर फ्रॉड कर करीब 18 लख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को ई चालान के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करवा कर वारदात को अंजाम दिया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 17E निवासी कमल चंद लुंकड़ ( 77 वर्ष) ने बताया कि उनके मोबाइल पर आरटीओ ई चालान नाम से एक फाइल आई थी जो डाउनलोड हो गई। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए। 2 दिन में 18 लाख से ज्यादा रुपए निकाले रिपोर्ट में कमलचंद ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें बहन की तबीयत खराब होने की खबर मिली थी और 10 फरवरी की सुबह में पत्नी के साथ जयपुर चले गए। इसी दौरान 10 फरवरी को उनके खाते से 5 लाख और 4 लाख और 1 लाख के ट्रांजैक्शन किए गए। फिर 11 फरवरी को 5 लाख और 3.6 लाख का ट्रांजैक्शन किया गया। इस तरह उनके खाते से कुल 18.60 रुपए निकाल लिए गए। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि इस दौरान वह बीमार बहन के पास अस्पताल में थे और मैसेज पर ध्यान नहीं दे पाए। 11 फरवरी को रात को वापस जोधपुर लौटे। इसके बाद 12 फरवरी को जब उन्होंने ईमेल चेक किया तब खाते से रुपए निकालने के बारे में जानकारी मिली जिसकी उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *