बुजुर्ग महिलाओं को नही मिल रहा महतारी वंदन का पैसा:कोंडागांव में कलेक्टर से लगाई गुहार; वृद्धावस्था पेंशन का 1 साल से कर रही इंतजार

कोंडागांव जिले में 60 साल की बुजुर्ग महिलाओं को सरकार की योजनाओं का पैसा नहीं मिल रहा है। ग्राम आलीबेड़ा में महतारी वंदन योजना और वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्ग महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। सिरुपुर ग्राम पंचायत की इन महिलाओं ने बताया कि एक साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवेदन दे रही हैं। लेकिन उनके खाते में अब तक एक हजार रुपए की पेंशन राशि नहीं आई है। यह राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिला प्रशासन से उन्होंने निवेदन किया है कि उन्हें जल्द योजनाओं का लाभ दिया जाए। इससे वे वृद्धावस्था में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगी। अंगूठा लगाकर महिलाओं ने दिया आवेदन आवेदन में रामकली, बैहारसगनी, फूलबाई, सुमित्रा, फूलमति, सुमित्रा देवी, तुलसीबाई, सुमित्रा नेताम, लेकबाई और जमकुंवर शामिल हैं। इन सभी ने अंगूठा लगाकर आवेदन किया है। महिलाओं का कहना है कि वे योजना की सभी शर्तें पूरी करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *