बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली 18 किलो की गांठ:छह महीनों से बड़ी और वजनी गांठ को अपने पेट में लेकर चल रही थी महिला

उज्जैन में एक 65 वर्षीय महिला अपने पेट में 18 किलो की जटिल गांठ लेकर कई महीनों से दर्द के साथ रह रही थी। शहर के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को 65 वर्षीय वृद्ध महिला के पेट से लगभग 18 किलोग्राम वजनी विशाल ओवेरियन सिस्टेडिनोमा / संभावित ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर गांठ को सफलतापूर्वक निकालने में सफलता पाई। बताया गया कि महिला पिछले पांच से छह महीनों से इस बड़ी गांठ को अपने पेट में लेकर चल रही थी, जिससे उसे लगातार शारीरिक परेशानी, कमजोरी और असहजता का सामना करना पड़ रहा था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पेट के अंदर अत्यधिक बड़ी और जटिल गांठ मौजूद है, जिसके कारण ऑपरेशन को बेहद जोखिमपूर्ण माना जा रहा था। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने कठिन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। इस जटिल सर्जरी को डॉ. विशाल दुबे, डॉ. अनुभव मिश्रा, डॉ. सौरभ प्रजापति एवं डॉ. विकास मारु की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है .डॉक्टरों के अनुसार मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही है और किसी प्रकार की जटिलता सामने नहीं आई है। ये खबर भी पढ़ें… एम्स डायरेक्टर ने की कैंसर की तीन सर्जरी एम्स भोपाल में कैंसर के मरीजों के लिए दो नई सर्जिकल प्रक्रियाएं थोराकोस्कोपिक इसोफेगेक्टॉमी और लैप्रोस्कोपिक स्टमक ट्यूब रिकंस्ट्रक्शन शुरू हुईं हैं। अब तक मरीजों को इन सर्जरी के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों का रुख करना पड़ता था। मुख्य रूप से आहर नली के कैंसर से जुड़ी यह सर्जरी बेहद जटिल मानी जाती हैं। एम्स भोपाल में पहली बार यह सर्जरी संस्थान के नए डायरेक्टर डॉ. माधवानंद कर ने की हैं।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *