बुजुर्ग महिला से सोने चांदी के जेवर लूटने वाले गिरफ्तार:रायपुर आकर पिस्टल की नोक पर दिया घटना को अंजाम

दुर्ग पुलिस ने नकली पिस्टल की नोक पर एक बुजुर्ग महिला से उसके पहने हुए जेवर को लूटकर भागने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला दुर्ग जिले के रानी तरई थाना क्षेत्र का है। 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे बोरेंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला जा रही थी। इसी दौरान तीन लोग स्कूटी में सवार होकर आए और उन्होंने सुनसान एरिया में बुजुर्ग महिला को देखकर पिस्टल दिखाकर डराना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने महिला कान से पहने हुए टॉप्स, गले में पहनी चांदी की माला, नाक की सोने की फुल्ली लूटकर भाग गए। आरोपियों ने महिला से करीब 20 हजार रुपए से अधिक की झपटमारी की। जैसे ही रानीतरई पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले में एसीसीयू की टीम को भी जांच के लिए लगाया। दोनों ही टीमों ने मिलकर आरोपियों की पता तलाश जारी की। इसके लिए उन्होंने उस गांव से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई। उसके बाद पुलिस ने महिला से पहचान कराकर आरोपियों को घेराबंदी करके हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों को हरिसात में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने महिला से सोने चांदी के गहनों को छीनना कबूल किया। उन्होने बताया कि छीने गए सभी गहने उसकी स्कूटी की डिग्गी में है। इसके बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर व नकली पिस्टल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *