बुढलाड़ा में पुलिस ने लूटपाट करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अवैध हथियार और जिंदा कारतूस मिला है। मानसा पुलिस के एसपीडी मनमोहन सिंह औलख ने बताया के बुढलाड़ा पुलिस द्वारा पिछले दिन बुढलाड़ा में एक दुकानदार जैकी के दुकान पर दिन के समय लूट की कोशिश करने के लिए पहुंचे 2 व्यक्ति, जिन्होंने दुकानदार को हथियार दिखाकर लूटने की कोशिश की। लेकिन दुकानदार के शोर मचाने के चलते ये लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद गहराई से जांच शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जगतार सिंह निवासी टाहलीया, दलजीत सिंह निवासी आलमपुर मंदरां के इन लोगों को हथियार मुहैया करवाने वाले सुखविंदर सिंह निवासी आलमपुर मंदरां, जिसने पिस्टल और कारतूस 15 हजार रुपए में बेचे थे। एसपीडी ने बताया कि पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से लूट की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सुखविंदर सिंह हथियार कहां से लेकर आता है और आगे इनको कौन हथियार सप्लाई करवाता है इसको लेकर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


