बुरगुम और रेवाली गांव के रास्ते में मलगेर नाले पर 3.86 करोड़ से बनेगा पुल

दंतेवाड़ा| मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने करोड़ों के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया, जिसमें समेली से बर्रेम होकर जाने वाले रास्ते में मलगेर नाले पर पुल का भी शिलान्यास किया। मलगेर नाले में 3 करोड़ 86 लाख 10 हजार रुपए की लागत सें उच्च स्तरीय पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। मलगेर नाले में पुल नहीं होने से बारिश के दिनों में यह क्षेत्र पूरी तरह से कट जाता है। रेवाली और बुरगुम गांव के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब यहां पुल बन जाने से कांवड़ में मरीजों को ढोने से भी ग्रामीणों को निजात मिल जाएगी। नक्सलियों की मलांगिर एरिया में अब पहुंचेगा विकास मलगेर नाले के पार अभी तक नक्सलियों का ही राज चलता था, रेवाली और बुरगुम 2 ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य 20 साल से नहीं हो पाए हैं, अब मलगेर में पुल और बुरगुम तक सड़क निर्माण भी होगा जिससे कटे हुए गांव तक विकास कार्य पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *