मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शनिवार को 3 फीडरों का मेंटेनेंस कराएगी। इसके कारण कुछ जगह तीन घंटे तो कुछ जगह एक-एक घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि 14 दिसंबर को 11 केवी सिंधी बस्ती फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण गीता सांई नगर, नवदुर्गा विहार, अक्षरधाम कॉलोनी, महावीर वाटिका, सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, सॅफी मॉर्बल, सिंधी बस्ती, ब्रम्हशक्ति नगर, सर्वज्ञ नगर, अयोध्या धाम, कैलाश मानसरोवर, हरेमाधव कॉलोनी सलीम कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। यहां भी होगा मेंटेनेंस 11 केवी टाउन सेकंड फीडर, 11 केवी ओपीएच फीडर का सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मेंटनेंस होगा। इसके कारण उपकार नगर, रेलवे स्टेशन, चित्रा टॉकिज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड, पारस टॉकिज, शासकीय अस्पताल लालबाग, चिंचाला संपूर्ण क्षेत्र, दत्त मंदिर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र, उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर, ताप्ती अस्पताल, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, अमृत नगर, इंद्र नगर सहित आसपास बिजली सप्लाई एक घंटे बंद रहेगी। कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय कम ज्यादा भी किया जा सकता है।


