बुरहानपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन:छतरपुर में प्राचार्य की हत्या के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, शिक्षकों की सुरक्षा की मांग की

बुरहानपुर में बुधवार शाम कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसडीएम पल्लवी पुराणिक को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन छतरपुर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमोरा के प्राचार्य की हत्या के विरोध में किया गया। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग की और केंद्र तथा राज्य सरकार से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।ज्ञापन में कहा गया कि ये घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि शिक्षा जगत और उसके मूल्यों पर अपराध है। शिक्षकों के साथ हुई हिंसा का भी उल्लेख किया
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले छतरपुर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमोरा में छात्र द्वारा प्राचार्य की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसी तरह कैलाशपुर में छात्रों द्वारा शिक्षकों को बांधकर पीटा गया। इससे शिक्षा जगत में भय का माहौल बन गया है। ये रहे मौजूद-
ज्ञापन में संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत, शिक्षक संघ के अमर पाटील, संजय रावत, आजाद शिक्षक संघ के भानुदास, डॉक्टर अशफाक खान, शिक्षक कांग्रेस के धर्मेंद्र चौकसे, अनिल बाविस्कर, विजय राठौर, प्रमिला सगर, कल्पना पवार, राजेश पाटील, ठाकुर अरविंद सिंह, ठाकुर हेमंत सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अता उल्लाह खान, वंदना शाह और अन्य नेता शामिल थे। ज्ञापन एसडीएम पल्लवी पुराणिक को सौंपा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *