बुरहानपुर में कल सड़क पर उतरेगी कांग्रेस:नगर निगम का करेगी घेराव; गंदा पानी, खराब सड़कें और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन

बुरहानपुर में जन समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल बुधवार को बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। सुबह 11 बजे जयस्तंभ चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद नगर निगम का घेराव होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने बताया कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार और निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। टॉक ने आरोप लगाया कि शहर में ब्लू नल के जरिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है। अधिकांश वार्डों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सीमेंट रोड का काम ठप पड़ा है और ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर रहे। इसके बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था भी चौपट है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। राशन कार्ड और पेंशन के लिए भटक रहे लोग कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गरीबी रेखा के राशन कार्ड बंद किए जा रहे हैं। सत्यापन न होने से गरीब परिवारों को राशन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वृद्धावस्था पेंशन में अव्यवस्थाओं के कारण बुजुर्ग परेशान हैं। वहीं, मजदूरों के संबल कार्ड फिर से चालू नहीं किए जा रहे हैं, जिससे वे योजनाओं से वंचित हैं। वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप जिला अध्यक्ष ने वोटर लिस्ट से नाम काटने को लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिषद की बैठकें समय पर नहीं बुलाई जा रही हैं। इससे जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है। टॉक ने चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *