बुरहानपुर में गुरू गोबिंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व:गुरूग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, तीन दिन चला लंगर-कीर्तन

बुरहानपुर में सिख समाज के दसवें धर्मगुरू गुरू गोबिंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा बड़ी संगत में 4 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें बुरहानपुर के अलावा देशभर के अलग अलग शहरों से भी समाजजन पहुंचे। गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन कराए गए जो सालभर में केवल एक बार इसी दिन कराए जाते हैं। दर्शन के लिए काफी संख्या में समाजजन उमड़े। तीन दिवसीय आयोजन के तहत कीर्तन, शबद दीवान और पाठ का आयोजन किया गया। समाजजन ने गुरू गोबिंद सिंह जी के उपदेशों को आत्मसात किया। संगत ने गुरूजी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। आज यह हुए आयोजन आसा दी वार कीर्तन, श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति, जसविंदर सिंग जी द्वारा कीर्तन और लंबर, शाम 6 बजे रहरास साहिब का पाठ वहीं आज रात 11.30 बजे से कीर्तन लंगर होगा। देखें प्रकाश पर्व की तस्वीरें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *