बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज की तिरंगा वॉकथॉन:स्वास्थ्य जागरूकता और धर्मगुरु की दीर्घायु कामना को लेकर 7 किमी पैदल मार्च

बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज की युवा टीम ने रविवार को एक तिरंगा वॉकथॉन का आयोजन किया। यह वॉकथॉन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की लंबी उम्र की दुआओं के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसका आयोजन ‘तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून’ संस्था के तत्वावधान में हुआ। दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी के कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने इसकी जानकारी दी। वॉकथॉन को शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली, उप आमिल युसूफ भाई साहब जमाली और मोहम्मदी मोहल्ला मार्केज़ आमिल डॉ. शेख मुस्तफा भाई जाकिर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशभक्ति के जज्बे के साथ हाथों में तिरंगा थामे समाज के सदस्य स्थानीय नजमी मस्जिद दाऊदपुरा से सुबह 7:45 बजे निकले। यह वॉकथॉन रोशन चौराहा, शानवारा चौराहा, सेवा सदन और सिंधी बस्ती चौराहे से होते हुए हमीदपुरा बायपास पहुंची। वहां से दरगाह रोड से गुजरते हुए, लगभग 7 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह 9 बजे के करीब दरगाह-ए-हकीमी पर समाप्त हुई। दरगाह-ए-हकीमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब ने कहा कि आज हर उम्र के लोगों को अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने इस पैदल वॉक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की बड़ी संख्या में भागीदारी की सराहना की। मोहम्मदी मोहल्ला मरकज आमिल डॉ. शेख मुस्तफा भाई जाकिर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में शामिल होकर सभी ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया है। नायब आमिल युसूफ जमाली ने सफल आयोजन पर बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। ‘तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून’ के सह-सचिव फखरुद्दीन मुलायमवाला ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस वॉकथॉन में दाऊदी बोहरा समाज के सैकड़ों बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में हुसैन अमलावाला, मूर्तजा भट्ठीवाला, मोइज मोबिन, हुसैन भट्टीवाला और हबील हशमी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *