बुरहानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला आयोजित:केंद्रीय बजट और VB G RAM G से महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस

बुरहानपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार शाम एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण के लिए गारंटी (वीबी जी राम जी विधेयक 2005), मनरेगा और केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को इन विषयों पर जागरूक करना था। कार्यशाला में केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सार्थक बताया गया। वक्ताओं ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधानों पर। यह आयोजन स्थानीय परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में हुआ। मंच पर मुख्य वक्ता सीए सुयश माहेश्वरी, अधिवक्ता प्रकाश लाड़, महिला मोर्चा प्रभारी उमा कपूर, महामंत्री ईश्वर चौहान, जनपद उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, भाजपा महिला पदाधिकारी सुधा चौकसे, अर्चना पाटिल, जिला मंत्री सुनील वाघे और प्रदीप कसेरा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता सीए सुयश माहेश्वरी और कर सलाहकार अधिवक्ता प्रकाश लाड़ ने केंद्रीय बजट 2026-27 को महिलाओं के सशक्तिकरण को नई गति देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की नींव रखता है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को केंद्र में रखते हुए कई नई घोषणाएं की हैं। भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर चौहान ने भी बजट पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर ममता दुबे, रीना महाजन, दीपिका सोनी, लता रुद्रेश्वर, सविता किशोर राठौर सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सातारकर ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *