बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाकबारा में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दो मकान जलकर खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग और फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह आग योगेश सीताराम महाजन के घर में लगी थी, जिसकी चपेट में रविंद्र राजाराम का मकान भी आ गया। हादसे में दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के समय दोनों मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे। वे अपने खेत में तरबूज तोड़ने गए हुए थे। इसी कारण इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फायरफाइटर और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने आग की सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखें हादसे के बाद की 3 तस्वीरें


