बुरहानपुर में 208वां भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया:सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाली, आत्मसम्मान और शौर्य का दिया संदेश

बुरहानपुर में 208वां भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम लोनी से एक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। यह रैली भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तु मेढ़े के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस रैली में दलित समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी से जुड़े दामोदर सिंह यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस दिन को वीरता का एक बड़ा उदाहरण बताया। यादव ने कहा कि 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव की लड़ाई में 500 महार सैनिकों ने यह साबित कर दिया था कि यह हार-जीत की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की लड़ाई थी, जिसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। बोले- समाज को शिक्षित होना आवश्यक
दत्तु मेढ़े ने इस अवसर पर समाज के युवाओं को बाबा साहब अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि समाज को शिक्षित और संगठित होना आवश्यक है। मेढ़े ने कहा कि जब तक युवा उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं करेंगे, तब तक वे संगठित नहीं हो पाएंगे और अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। बाइक रैली लोनी से शुरू होकर बहादरपुर, मोहम्मदपुरा, सिंधी बस्ती, शनवारा, जय स्तंभ और इकबाल चौक से गुजरी। यह रैली अंत में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां माल्यार्पण किया गया। रैली का मार्ग में जगह-जगह स्वागत भी किया गया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *