बुरा असर… बच्चे बीमार होने लगे और बुजुर्ग घरों में हैं कैद

संगत सिंह नगर और बलवंत नगर में 4 महीने से गलियों में सीवर जाम है। घरों में भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। बार-बार शिकायत के बाद ही समस्या बनी हुई है। इसलिए मजबूरी में रविवार को निगम की कार्यशैली से त्रस्त होकर 42 परिवारों ने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। गंदे पानी की बदबू से लोगों का जीवन नरक बना है। गलियों में गंदा पानी भरा होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। मौके पर लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मालूम हो कि वार्ड-66 के संगत सिंह नगर और बलवत नगर का सीवर बस्ती पीरदाद एसटीपी पर जाता है, लेकिन संगत सिंह नगर और बलबंत नगर की मेन सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग का काम अधूरा है। इसलिए सीवर लाइन से पानी का निकासी बंद है। ऐसे में मैनहोल ओवर फ्लो होकर गलियों में सीवर का पानी भरा रहता है। यहां पर लोगों के घरों के सीवर के चैंबर भी भरे रहते हैं। बारिश होने पर घरों में सीवर बैक मारता है। यहां पर 4 महीने से गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा है। ऐसे में नियमित गलियों में सीवर का पानी भरा होने से बुजुर्गों और बच्चों की मुसीबत बढ़ गई है। इसके लिए लोग निगम में बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं हो सका। इतना सब कुछ होने के बाद भी निगम अधिकारियों की नींद नहीं खुली है।
गलियों में 4 महीने से सीवर का पानी भरा होने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। इसलिए बच्चों को बाइक और स्कूटी पर लेकर जाते हैं। बुजुर्गों का घर से निकला भी मुश्किल हो गया है। -संदीप, निवासी संगत सिंह नगर संगत सिंह नगर में मकान के बिकाऊ के पोस्टर दिखाते लोग (मध्य) गली बिकाऊ है (दाएं) संगत सिंह नगर की गली में मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा। संगत सिंह नगर की गली का हाल। वार्ड में मशीन से सीवर की सफाई का काम शुरू करा दिया है। यहां पर दो दिन में लोगों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। – गुरविंदर सिंह बंटी नील कंठ, कौंसलर नगर निगम ने सभी जोन में मेन सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग के टेंडर लगाए हैं। अब हाउस की मीटिंग में काम को मंजूरी मिलेगी। इसके बाद लोगों की सीवर की समस्या दूर हो जाएगी। -बलबीर सिंह बिट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर,
नगर निगम नगर निगम ने दो वर्ष पहले कपूरथला चौक से लेकर वर्कशॉप चौक तक सड़क का निर्माण किया था। यहां पर मेन सीवर लाइन को कर दिया गया, लेकिन मेंटेनेंस का काम नहीं किया। इस वजह से मेन सीवर लाइन से पानी का निकासी बंद है। ऐसे में मैनहोल ओवर फ्लो होकर गलियों में गंदा पानी भरता है।
संगत सिंह नगर की गलियों में निमयित सीवर का पानी भरा है। इस वजह से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस वजह से बच्चे भी बीमार होने लगे हैं। इसके बावजूद भी निगम ने सीवर की समस्या का स्थायी हल नहीं किया है। -अजय, निवासी संगत सिंह नगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *