बूंदाबांदी के बाद गांवों में घना कोहरा VIDEO:बिन बादल दिन में धूप का असर कमजोर, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के पास

अलवर में बुधवार सुबह भी घना कोहरा है। शहर व कस्बों की तुलनो में कोहरा गांवों में बहुत अधिक है। मंगलवार को अलवर में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। दिन में कोहरे के कारण सूर्य देव की चमक भी फीकी है। कोहरे के कारण धूप का असर नहीं के बराबर है। मंगलवार की तरह दिन में बादल छाने के अनुमान हैं। जिसके कारण दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। हालांकि अभी जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास आ गया है। मंगलवार शाम को भी बूंदाबांदी अलवर शहर में मंगलवार शाम को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। उसके बाद सर्दी कुछ बढ़ गई थी। लेकिन बुधवार सुबह बादल तो नहीं हैं लेकिन घने कोहरे के कारण धूप का असर नहीं के बराबर है। अभी इस मौसम में फसलों पर रौनक है। आगामी दिनों में तापमान कम होने की संभावना है। अभी पारा जमाव बिंदू की ओर नहीं गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *