बूंदी पुलिस ने 70 गुमशुदा मोबाइल फोन किए बरामद:विशेष अभियान में 15 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए

बूंदी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 70 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बरामद किए गए सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए हैं। यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम राजस्थान, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष साइबर अभियान’ का हिस्सा थी। इस अभियान के तहत बूंदी पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस थानों को गुमशुदा मोबाइल फोन की अधिक से अधिक बरामदगी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने कई दिनों तक तकनीकी विश्लेषण किया और CEIR पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रेस किया। गहन जांच और प्रयासों के बाद कुल 70 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। इन फोनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके मालिकों को सौंपा गया। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है, तो वे तुरंत अपने नजदीकी थाने या साइबर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त, CEIR पोर्टल के माध्यम से भी स्वयं गुमशुदगी दर्ज कराई जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *