बूंदी में कलेक्टर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह:कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में परखीं व्यवस्थाएं

बूंदी जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने ‘पंच गौरव-एक जिला एक खेल’ अभियान के तहत खेल संकुल में संचालित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज आवासीय प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल, आवास, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम, फिटनेस ड्रिल और तकनीकी अभ्यास के बारे में जानकारी प्राप्त की। खिलाड़ियों से की बातचीत
गोदारा ने खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में खेल मानकों, अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि इस प्रकार के आवासीय शिविर जिले की कबड्डी प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। 3 मार्च तक चलेगा शिविर
जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि यह 15 दिवसीय शिविर 3 मार्च तक चलेगा। इसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित 25 बालक और 25 बालिकाएं विशेषज्ञ और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *