बूंदी में चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा:लाखेरी स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया, पति के साथ आगरा जा रही थी

बूंदी के लाखेरी में रविवार शाम बांद्रा-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक प्रेग्नेंट महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस घटना से ट्रेन के कोच में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन के टीटीई ने तुरंत लाखेरी रेलवे स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन, रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई। ट्रेन के लाखेरी पहुंचते ही महिला को तत्काल उतारकर एम्बुलेंस की सहायता से लाखेरी अस्पताल भेजा गया। आरपीएफ कॉन्स्टेबल अजय सिंह ने बताया कि महिला की पहचान काजल (20) के रूप में हुई है। वह अपने पति शीशपाल के साथ वडोदरा से आगरा की यात्रा कर रही थी। वे दोनों बीसलपुर दयानगर, जिला औरैया के निवासी हैं।
लाखेरी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *