बूंदी में ट्रक-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

बूंदी के लाखेरी क्षेत्र में शुक्रवार को कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। बालाजी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान शंकरपुरा निवासी जगदीश सैनी के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपी ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर लाखेरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *