बूंदी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरा:15 जनवरी को बारिश-ओलों की चेतावनी, शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी

बूंदी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 15 जनवरी से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए 13 जनवरी को छुट्टी घोषित की है। जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बूंदी, नैनवां, लाखेरी, केशोरायपाटन, हिण्डौली और तालेड़ा के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश पहले से ही घोषित है। हालांकि शिक्षक और अन्य स्टाफ को स्कूल आना होगा और निर्धारित परीक्षाएं यथावत आयोजित होंगी। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *