बूंदी में बारिश और ओलों गिरने की चेतावनी:अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं, शीतलहर के चलते स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

बूंदी जिले में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स के लिए 15 और 16 जनवरी को छुट्टी घोषित की है। जिले में बुधवार को कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदी, नैनवां, लाखेरी, केशोरायपाटन, हिण्डौली और तालेड़ा सहित पूरे जिले के स्कूलों में छुट्टी लागू रहेगी। हालांकि शिक्षकों और अन्य स्टाफ को नियमित रूप से मौजूद रहना होगा। साथ ही निर्धारित परीक्षाएं भी यथावत आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बूंदी में लोगों को तेज सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। अगले 12 से 15 दिन तक बूंदी में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है। वहीं 22-23 जनवरी को एक और हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *