बूंदी में 2 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला:चेहरे को जबड़ों में पकड़ कर काटा, लहूलुहान बेटे को मां ने बचाया

बूंदी के डाबी बरड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। गुरुवार को कस्बे के गोपाल गौशाला के पास एक घटना सामने आई, जहां एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे सवा 2 साल के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कंवरपुरा निवासी राकेश बंजारा का 2 साल 4 माह का बेटा गोपाल गौशाला के पास अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और सीधे उसके मुंह पर काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां पूजा बंजारा तुरंत बाहर आईं और साहस दिखाते हुए बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इस हमले में बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में कोटा रेफर
परिजन घायल बच्चे को तुरंत डाबी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगे के इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया। आवारा कुत्तों के कारण दहशत का माहौल
इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि डाबी कस्बे में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है और आए दिन राहगीरों व बच्चों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि ‘कस्बे में आवारा कुत्तों के कारण दहशत का माहौल है। बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। हमने प्रशासन से कई बार इन कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।’
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *