बूंदी में 200 से ज्यादा दिव्यांगों को मिले उपकरण:90 को ट्राई साइकिल, 46 को व्हीलचेयर, 50 को कैलीपर बांटे

बूंदी में मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए अंग-उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला प्रशासन तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस परिसर में आयोजित हुआ। शिविर में जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे, जिन्हें अतिथियों द्वारा सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कुल 200 से अधिक दिव्यांगों को सहायता मिली।
वितरित किए गए उपकरणों में 90 ट्राई साइकिल, 46 व्हीलचेयर, 50 कैलीपर, 18 श्रवण यंत्र, 11 बैसाखी, 3 वॉकर, 2 ब्लाइंड स्टिक और 1 पॉटी पॉट शामिल थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने दिव्यांगजनों और विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांग भी इनका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी के.सी. वर्मा और चंद्र प्रकाश सेठी उपस्थित रहे। इनर व्हील क्लब ने शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। रेड क्रॉस सोसाइटी से ध्रुव व्यास, समाजसेवी हेमराज मीणा, एस.एस. सोलंकी और कपूर चंद सेठिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी दिव्यांगजनों की सहायता की। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्पित जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *