बूंदी में 35 गाड़िया लुहार परिवार पट्टों से वंचित:कलेक्टर को दिया ज्ञापन, राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सीमांकन करवाकर पट्‌टे देने की मांग

बूंदी के करवर ग्राम में गाड़िया लुहार समुदाय के लगभग 35 से 40 परिवारों ने भूमि पट्टे जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ये परिवार आंतरदा रोड स्थित अपनी बस्ती में आबादी भूमि पर काबिज हैं। समुदाय के सदस्यों ने बताया कि गत वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा उनकी बस्ती के लगभग 8-10 परिवारों को पट्टे वितरित किए गए थे। इसके बाद से शेष परिवार भी पट्टे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में 35 से 40 परिवार अभी भी भूमि पट्टे से वंचित हैं। इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवास निर्माण के लिए आवेदन किया है। हालांकि, भूमि का पट्टा न होने के कारण वे इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। पट्टे के अभाव में उनके आवासीय अधिकार सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें कई अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। ज्ञापन में जिला कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि वे बस्ती की भूमि का राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सीमांकन करवाएं। साथ ही नियमानुसार वंचित गाड़िया लुहार परिवारों को भूमि पट्टे प्रदान करें, जिससे उन्हें आवास योजना का लाभ मिल सके और सुरक्षित आवास प्राप्त हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *