बूंदी में 40 मीटर से कम रही विजिबिलिटी:घना कोहरा छाने से सड़कों पर रेंग-रेंग कर चली गाड़िया

बूंदी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 40 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही।
मौसम विभाग ने अगले 2 सप्ताह तक जिले में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। फरवरी के पहले सप्ताह में भी सर्दी का असर जारी रहने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। शीतलहर बढ़ाएगी परेशानी
इससे पहले मंगलवार शाम को बूंदी के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई थी। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। फसल खराबे के मुआवजे की मांग
जिले में हुई फसल खराबी के बाद किसान बीमा कंपनियों और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनियां हर बार उन्हें नुकसान पहुंचाती हैं। उनका कहना है कि वर्तमान बीमा पॉलिसी में फसल कटाई के समय ही खराबी का आकलन किया जाता है, जबकि पहले फसल खराब होने की अवस्था के अनुसार मुआवजे का आकलन किया जाता था। किसानों ने सरकार द्वारा पॉलिसी में बदलाव किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *