बूढ़ेश्वर से पंडरी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, 25 ठेले जब्त:सड़क घेरने पर 37 हजार रुपए का ई-चालान

राजधानी में प्रमुख बाजार मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। बूढ़ेश्वर मंदिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, सुंदर नगर मार्ग और पंडरी मार्ग तक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क पर कब्जा कर खड़े किए गए लगभग 25 अवैध ठेलों को जब्त किया गया। वहीं दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण पर करीब 37 हजार रुपए का ई-चालान काटा गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर की गई। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देश में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निवेश विभाग और संबंधित जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पहले समझाइश, फिर सख्ती टीम ने दुकानदारों को पहले समझाइश दी कि वे सड़क पर कब्जा न करें। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान के दौरान कई जगहों पर अवैध शेड और पाटों को जेसीबी से तोड़ा गया, जिससे मार्ग पूरी तरह खाली कराया जा सके। ट्रैफिक में मिली राहत नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि लगातार चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से बाजार क्षेत्रों में यातायात अब अधिक सुगम और व्यवस्थित हो रहा है। इससे आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल रही है।

लगातार जारी है कार्रवाई राजधानी में ट्रैफिक जाम और सड़क पर कब्जों के खिलाफ 2 फरवरी से शुरू हुआ ‘टीम प्रहरी’ अभियान लगातार जारी है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के व्यस्त इलाकों में सख्त कार्रवाई की। जयस्तंभ चौक, मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा रोड और रहमानिया चौक जैसे प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े करीब 10 ठेलों को जब्त किया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देश में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निवेश विभाग, जोन-4 की टीम और उड़नदस्ता ने सघन कार्रवाई की। समझाइश के बाद सख्ती टीम ने दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। भविष्य में दोबारा कब्जा मिलने पर सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। कई स्थानों से सड़क किनारे रखा सामान हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हुई। पचपेड़ीनाका चौक से संतोषी नगर चौक तक नगर निगम के नगर निवेश उड़नदस्ता ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ संयुक्त अभियान चलाया। यहां सड़क पर कब्जा करने वाले लगभग 15 दुकानदारों पर कुल 27 हजार रुपए का ई-चालान किया गया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *