बेंगलुरु में टेक्निकल एक्सपर्ट के 1.3 करोड़ ठगे:आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग करवाई, फंसाने के लिए मुनाफे के स्क्रीनशॉट शेयर किए

बेंगलुरु में एक टेक्निकल एक्सपर्ट 1.3 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हो गया। आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर टेक्निकल एक्सपर्ट को पहले ट्रेडिंग की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी। छोटी रकम का मुनाफा देकर उसे भरोसे में लिया। बाद में उससे बड़ी रकम लेकर गायब हो गए। आरोपियों ने यह सब एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए किया। बाद में इसे डिलीट कर दिया। पुलिस ने टेक्निकल एक्सपर्ट की शिकायत पर IT एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने फर्जी नंबरों के साथ ग्रुप बनाया, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे के झूठे सबूत दिखाए यह घोटाला तब शुरू हुआ जब इस शख्स को एक टेलीग्राम ग्रुप के बारे में बताया गया। इस ग्रुप को सुरेंद्र कुमार दुबे नाम के एक व्यक्ति नेबनाया था। सुरेंद्र खुद को ट्रेडिंग लीडर बताता था। ग्रुप में लगभग 60 मेंबर थे। इन लोगों ने ग्रुप को वैलिड दिखाने के लिए अपने मुनाफे के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। बाद में ये लोग सुरेंद्र के लिए काम करने वाले जालसाज निकले। इन लोगों के झांसे में आकर टेक्निकल एक्सपर्ट ग्रुप पर दी गई लिंक के जरिए डीमैट अकाउंट खोला। फिर 10 हजार का इन्वेस्टमेंट किया।यह अमाउंट 7 दिन में दोगुना हो गया। इसके बाद टेक्निकल एक्सपर्ट ने इन्वेस्टमेंट बढ़ा दिया। प्लेटफॉर्म की जांच करने के लिए उन्होंने 85,036 रुपए निकालने का प्रयास किया और पैसे मिले भी। हालांकि, जब टेक्निकल एक्सपर्ट ने 20 लाख निकालने चाहे तो उनका खाता ब्लॉक कर दिया गया। कुछ ही समय बाद, जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप ही डिलीट कर दिया और उनका पता नहीं चल पाया। ————————————————– ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जल्दी पैसा कमाने, ज्यादा रिटर्न पाने के लालच में न आएं, साइबर एक्सपर्ट की 6 सलाह इन दिनों साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। साइबर क्रिमिनल लोगों को फंसाने के लिए इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इनसे सतर्क और सावधान रहने की जरूर है। जरूरत की खबर में बात करेंगे कि ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम क्या है? साथ ही जानेंगे कि इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं। इस तरह के स्कैम से कैसे बच सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *