बेंगलुरु में पत्नी ने पति की हत्या की:खाने में नींद की गोलियां मिलाईं; महिला की मां भी शामिल, कहा- दामाद के कई अफेयर थे

बेंगलुरु में 37 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी लोकनाथ सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह व्यवसायी की हत्या उसकी पत्नी और सास ने मिलकर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के शक में की। घटना 22 मार्च को सामने आया जब लोकनाथ का शव चिक्काबनवारा के सुनसान इलाके में एक लावारिस कार के अंदर पाया गया। खाने में नींद की गोलियां मिलाई थी पुलिस के अनुसार पत्नी और सास लोकनाथ सिंह मारने की तैयारी काफी समय से कर रहें थे। मौका देखकर आरोपियों ने व्यवसायी को पहले नींद की गोलियां खिला कर बेहोश किया, फिर गाड़ी में सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। डर के कारण शव को गाड़ी के अंदर ही छोंड़ कर भाग गए। नाॅर्थ बेंगलुरु पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने बताया, ” 22 मार्च की शाम 5.30 बजे हमें कॉल आया, जिसमें हमें शव की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या मामले में लोकनाथ की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। ससुराल वालो को धमका रहा था व्यवसायी लोकनाथ अपनी पत्नी के साथ दो साल रिलेशनशिप में था, उसके बाद दिसंबर में दोनों ने कुनिगल में शादी कर ली। हालांकि, दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के कारण उसके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन दोनों पक्षों को इस शादी के बारे में पता नहीं था। हालांकि, शादी के तुरंत बाद ही लोकनाथ ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया। दो हफ्ते पहले ही महिला के परिवार को उसकी शादी के बारे में पता चला था। इसके बाद लोकनाथ की पत्नी और ससुराल वालों को उसके दूसरे अफेयर और अवैध व्यापारिक लेन-देन के बारे में पता चला। इससे लोकनाथ और उसकी पत्नी के बीच झगडे बढ़ने लगे। दोनों ने तलाक पर भी विचार किया, लेकिन लोकनाथ ने अपने ससुराल वालों को धमकाना शुरू और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धनकी दी। इसके अलावा लोकनाथ सिहं धोखाधड़ी के एक केस में भी संदिग्ध था। मामले में CBI जांच कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… मेरठ हत्याकांड- साहिल नहीं, मुस्कान मास्टरमाइंड:साहिल की मृत मां के नाम से स्नैपचैट अकाउंट बनाया, मैसेज किया- सौरभ का वध करो पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ की हत्या की साजिश मुस्कान नवंबर 2024 से ही रचने लगी थी। वह सीधे साहिल से कह नहीं पा रही थी कि सौरभ को मारना होगा। इसलिए उसने 3 फर्जी स्नैपचैट अकाउंट बनाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *