पंतोरा| ग्राम केराकछार में रेत का अवैध उत्खनन जारी है। आचार संहिता लगने के बाद रेत का अवैध रूप से उत्खनन का कार्य और बढ़ गया है। विभाग के अधिकारी रेत माफिया पर कार्रवाई करने में किसी भी तरह की रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है माफिया बेधड़क रेत चोरी कर बलौदा-कोरबा मुख्य मार्ग से रेत का परिवहन कर रहे हैं।


