भास्कर न्यूज | सिरोही स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन स्कूलों में बेटियों के लिए शौचालय बनेंगे। जिले के 39 सरकारी स्कूलों में फिलहाल बेटियों के लिए शौचालय की आवश्यकता है। ऐसे में ग्राम पंचायतें अपने अधीन आने वाले स्कूलों में बेटियों के लिए अलग से शौचालय बनाकर देगी। यह काम स्कूल प्रशासन के प्रस्ताव के आधार पर किया जाएगा और स्कूलों में यह काम मार्च तक पूरा करना होगा। इधर, जिन स्कूलों में बेटियों के लिए शौचालय की आवश्यकता है। उन स्कूलों के संस्था प्रधानों ने भी प्रस्ताव बनाकर शिक्षा विभाग को भेजना होगा। एक बार फिर शिक्षा विभाग के अधिकारी व पंचायतीराज विभाग की टीम स्कूलों में निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाएगी। जिले में 39, सबसे ज्यादा जरूरत शिवगंज ब्लॉक को : सबसे ज्यादा जरूरत शिवगंज ब्लॉक में 11 स्कूलों में है। या तो नया शौचालय की आवश्यकता है पिंडवाड़ा ब्लॉक के 9 स्कूलों में, आबूरोड के 8, सिरोही के 7 एवं रेवदर ब्लॉक के 4 स्कूलों में ग्राम पंचायतें शौचालय बनाकर देगी। जिला परिषद के स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक चांदू खान ने बताया कि जिन स्कूलों में शौचालय नहीं है। वहां पंचायत समिति के विकास अधिकारियों व शिक्षा विभाग के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की ओर से सर्वे किया जाएगा। सर्वे 2 दिन में करना है और प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा। नए शौचालय बनवाने हो या फिर शौचालय की मरम्मत हो। यह प्रस्ताव बनाकर भी भेजना होगा। जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालय का निर्माण कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत रहेगी।


