बेटी के बारे में पूछताछ को लेकर विवाद, दामाद ने घर में घुसकर की मारपीट

लुधियाना| सलेम टाबरी इलाके में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दामाद जबरन घर में घुस आया और उसकी बेटी के बारे में पूछताछ करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और घर का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट भी की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई शिकायतकर्ता की पत्नी को आरोपी ने धक्का दे दिया, जिससे वह दीवार से टकराकर घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अजय पाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *