पाली में सड़क हादसे में पति के साथ बाइक पर जा रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दंपती बाइक पर बेटी के ससुराल में आयोजित ढूंढ प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। हादसा जिले के कोटड़ी बस स्टैंड पर हुआ। बाइक से नीचे गिरने के कारण महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बेटी के ससुराल नए कपड़े लेकर जा रहे थे
पुलिस के अनुसार- आऊवा गांव निवासी सीतादेवी(50) अपने पति आईदानराम मीणा के साथ बाइक पर बैठकर मंगलवार को नया गांव जा रही थी। वहां उनकी दोहिती का ढूंढ कार्यक्रम था। लेकिन बीच रास्ते कोटड़ी बस स्टैंड के पास वे बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाई। महिला के बुजुर्ग पति ने कहा कि बेटी के घर कपड़े लेकर जा रहे थे। खुशी का माहौल था। लेकिन बीच रास्ते पत्नी नीचे गिर गई। अब खुशियां मातम में बदल गई।


