बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला:मंदबुद्दि नाबालिग की मां के सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

अलवर जिले के एक गांव में 12 साल की मंदबुद्दि नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें सिर में गंभीर चोट लगी है। जो अस्पताल में भर्ती है। गंभीर घायल के पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी नरेगा में काम करती है। वह खुद भी मजदूरी करता है। इस कारण पीछे घर पर 12 साल की मंदबुद्धि बेटी रहती है। जिसे पड़ौसी 60 साल का बुजुर्ग टॉफी दिलाने के बहाने बुलाने लगा। उससे छेड़छाड़ करता रहा। पड़ोसियों की शिकायत पर महिला बुजुर्ग के घर विरोध करने पहुंची। तब उस पर आरोपी बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग के ऊपर पहले भी इस तरह की हरकत करने का आरोप लगाया गया था। लेकिन तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब वापस पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *