सतना में छोटे बेटे की बाइक का चालान कटने की जानकारी मिलने के बाद 57 वर्षीय शिक्षक को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम रामप्रसाद वर्मा था। वह अमिलिया प्राथमिक शाला, संकुल कुलगढ़ी में शिक्षक थे। वर्तमान में बीएलओ का प्रभार भी संभाल रहे थे। बुधवार रात लगभग 8:30 बजे रामप्रसाद का छोटा बेटा रोहित वर्मा अपने दोस्तों अंकित शुक्ला, ऋषभ सिंह और एक अन्य के साथ सोहावल मैदान पर खड़ा था। सभी की बाइकें भी वहीं थीं। इसी दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और सभी को बाइक समेत थाने ले गई। रात करीब 11 बजे रोहित का बड़ा भाई करण थाने पहुंचा। प्रधान आरक्षक ने उसे बताया कि रोहित का ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ में चालान कट चुका है। बाइक अब कोर्ट से ही मिलेगी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक ने 500 रुपए लेकर रोहित के दोस्त अंकित की बाइक छोड़ दी थी। इसके बाद रोहित अपने बड़े भाई के साथ घर लौट आया। देखिए तस्वीरें हकीकत सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़े
गुरुवार सुबह 8 बजे जब पिता रामप्रसाद स्कूल जाने के लिए तैयार हुए और बाइक की चाबी मांगी तो बड़े बेटे करण ने उन्हें रात के घटनाक्रम की जानकारी दी। जानकारी सुनते ही रामप्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे गिरकर बेहोश हो गए। टीआई बोले- रोहित को हिदायत देकर जाने दिया था
मामले में टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि रात में गश्त के दौरान रोहित और उसका एक दोस्त सोहावल मैदान में बाइक खड़ी कर शराब पीते मिले थे, जिस पर बीएनएस की धारा 181 के तहत ड्रंक एंड ड्राइव का केस बना कर बाइक का चालान काटा गया था, जबकि अंकित शुक्ला की बाइक का आरटीओ दस्तावेज में चालान काटा गया था, जिसका जुर्माना भरवा कर उसकी बाइक छोड़ दी गई थी। रोहित को भी हिदायत देकर जाने दिया गया था।


