केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की जोधपुर में शादी हुई। उन्होंने लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए। तीन दिन से चले शादी के फंक्शंस में गुरुवार को कई वीवीआईपी मेहमान भी शिरकत करने पहुंचे, जिसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे। गुरुवार शाम कार्तिकेय की बारात निकली, जिसमें शिवराज सिंह चौहान जमकर नाचे। उनके साथ छोटे बेटे कुणाल भी खूब थिरके। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके साथ बारात में डांस किया। देखिए, शादी-बारात की एक्सक्लूसिव तस्वीरें… संगीत सेरेमनी में बहू से गिफ्ट पाकर भावुक हुए शिवराज
इससे पहले बुधवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान शिवराज ने बेटे-बहू को नया जीवन शुरू करने से पहले सीख देते हुए कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। बुधवार को शिवराज का जन्मदिन भी था, संगीत सेरेमनी में कार्तिकेय-अमानत ने उन्हें रामचरित मानस गिफ्ट में दी तो वे भावुक हो गए। संगीत कार्यक्रम में शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ चांद सा रोशन चेहरा गाने पर थिरकते दिखे, तो साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया। दूल्हा-दुल्हन ने भी कपल डांस किया। साधना सिंह ने कहा- एक घंटे में तैयार किया डांस
मैंने सिर्फ एक घंटे में डांस तैयार किया है। इनको टाइम मिलता नहीं है। आज इनका जन्मदिन है और बेटे का संगीत है तो डांस तो करना है। फिर जब दोनों डांस करने लगे तो शिवराज ने कहा कि मैं पूछ रहा हूं कि मुझे क्या करना है। इस पर सब खिलखिलाकर हंसने लगे। वीडियो में देखिए, पूरा संवाद… बारात, संगीत सेरेमनी और अन्य कार्यक्रमों के वीडियो देखने के लिए ब्लॉग देखें…