बेटे की बेइज्जती से आहत पिता ने किया सुसाइड:गुरदासपुर में पड़ोसियों ने युवक को पीटा, सड़क पर खड़ी गाड़ियां हटाने को कहा

पंजाब के गुरदासपुर में पड़ोसियों द्वारा बेटे की पिटाई और बेइज्जती से आहत होकर एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरदासपुर के मोहल्ला ओंकार नगर मे एक प्रभावशाली परिवार में विवाह समारोह चल रहा था। इस दौरान ई-रिक्शा चलाने वाले लव ने गली में गाड़ियों को खड़ा देखकर अपनी ई-रिक्शा वहां से निकालने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के चलते ई-रिक्शा नहीं निकल रहा था तो उसने शादी वाले घर में जाकर गाड़ियां साइड करने के लिए कहा। बताया जाता है कि, इसी बात पर शादी वाले घर के चार-पांच लोगों ने ई-रिक्शा चालक युवक लव की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। इतने में ई-रिक्शा चालक युवक के पिता राजिंदर कुमार भी बाहर आ गए। बेटे की पिटाई होते देख वह हमलावारों से मिन्नते करने लगा कि उसके बेटे को छोड़ दो, लेकिन सभी लड़कों ने पिता के सामने ही उसके बेटे की जमकर पिटाई की और दोनों को बइज्जत किया। अपने घर पर जाकर जहरीली दवा निगली इसी बात का सदमा लेकर अपने घर जाकर जहरीली दवा निगल आत्महत्या कर ली। ई-रिक्शा चालक युवक की पिटाई का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक राजिंदर कुमार की पत्नी नीरू के बयानों के आधार पर पड़ोसी परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी परिवार के प्रभाव और रसूख के चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश नहीं कर रही है। दूसरी ओर, मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी जय मसीह का कहना है कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी केवल वर्मा, राजकुमार, सचिन और रोबिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *